सलगावाँ में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की कलश यात्रा में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

 


हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री प्रदीप प्रसाद आज कटकमदाग प्रखंड के सलगावाँ गांव में आयोजित 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक जयघोष एवं श्रद्धालुओं की आस्था से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्री जीतन राम, सांसद प्रतिनिधि श्री अजय साहू, सांसद प्रतिनिधि (कटकमदाग प्रखंड) श्री मिथिलेश यादव, श्री इंद्र नारायण कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना तथा सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति के सदस्य पूरे तन, मन और समर्पण भाव से श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।

उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए महायज्ञ के माध्यम से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।