सदर थाना का औचक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश


हजारीबाग में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में दर्ज सभी मामलों की गहन समीक्षा की गई और लंबित कांडों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मामले में बिना देरी के अग्रतर कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। इसके साथ ही थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी एवं ओoपीo प्रभारी को कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र के आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

इस औचक निरीक्षण से स्पष्ट संदेश दिया गया कि जिले में कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।