ठनका गिरने से किसान के नरभैंस की मौत, परिवार को हुआ आर्थिक नुकसान


हजारीबाग सदर प्रखण्ड मुफ्फसिल थाना क्षेत्रान्तर्गत ओरिया गांव में मंगलवार की देर संध्या को अचानक हुई बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक नरभैंस जानवर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत जानवर नरभैंस (काडा) ओरिया गांव के निवासी जयनंदन यादव पिता हुलास गोप का था। बताया जाता है कि किसान खेती-बाड़ी के कार्य में उक्त जानवर का उपयोग करते थे और मृत काड़ा से ही खेती पूरी तरह इसी पर निर्भर थी। अचानक ठनका गिरने से जानवर की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे किसान परिवार को आर्थिक क्षति हुई है। 

ओरिया पंचायत की मुखिया रेखा देवी एवं पंचायत समिति सदस्य जीतु यादव ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसान परिवार प्रभावित हुआ है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।