पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय, हज़ारीबाग द्वारा आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों हेतु बालिका खिलाड़ियों के चयन के लिए दो दिवसीय स्पोर्ट्स टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन कर्जन ग्राउंड, हज़ारीबाग में दिनांक 11 मई से 12 मई 2026 तक किया जा रहा है।
इस स्पोर्ट्स टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं नवस्थापित आवासीय बैडमिंटन खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रतिभावान बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। आज दिनांक 11 मई 2026 को आयोजित ट्रायल में 10 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 100 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
चयन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रतिभागियों का बैटरी टेस्ट एवं खेल विशेष कौशल परीक्षण आयोजित किया गया। इस परीक्षण का संचालन एथलेटिक्स एनआईएस कोच नीरज कुमार, फुटबॉल कोच सुशीला कुमारी एवं बैडमिंटन कोच द्वारा तकनीकी रूप से किया गया। वहीं खेल प्रशिक्षकों में कुलेश्वर गोप, संदीप खलखो, कुंदन कुजूर, नीलम कुमारी एवं अनुकम्पा रुंडा ने भी चयन प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
यह स्पोर्ट्स टैलेंट हंट कार्यक्रम 12 मई 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें जिले की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा।
जिला खेल पदाधिकारी के मार्गदर्शन में यह चयन ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।
