हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सांसद मनीष जायसवाल ने इसे बिहार में भाजपा के नए युग का आगाज़ बताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अब बिहार में डबल इंजन की सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के उत्थान के लिए तेजी से कार्य करेगी।