हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा मोड़ के समीप पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। प्राप्त सूचना के आलोक में दिनांक 11.05.26 को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन से 09 पेटी किंगफिशर बीयर, जिसमें कुल 120 पीस बीयर शामिल थे, तथा 08 पीस ब्लेंडर शराब की बोतल बरामद की।
मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मृत्युंजय कुमार, पिता रामरक्षा सिंह, निवासी कंजिया इटखोरी तथा बीरेंद्र कुमार, पिता प्रभु यादव, निवासी नावाडीह चौपारण शामिल हैं। दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
