जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा पेयजल से संबंधित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु “नीर वीर" व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा संचालित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों एवं अन्य जल स्रोतों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बनी रहे।
इस अभियान के तहत अप्रैल माह से अब तक कुल 1404 चापानलों की मरम्मत की जा चुकी है वहीं, नीर वीर व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर 315 चापानलों की मरम्मत सफलतापूर्वक की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी जल संबंधी समस्या, विशेषकर खराब चापानल की स्थिति हो, तो वे तुरंत अपनी शिकायत व्हाट्सएप नंबर 8757864361 पर दर्ज करें या कॉल सपोर्ट नंबर 8076635024 पर संपर्क करें।
प्रशासन द्वारा प्रशिक्षित तकनीकी टीम के माध्यम से शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
