हज़ारीबाग में मिस हज़ारीबाग 2026 सीज़न 9 के ऑडिशन संपन्न, युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दम


हज़ारीबाग। तरंग ग्रुप हज़ारीबाग द्वारा आयोजित "मिस हज़ारीबाग 2026" सीज़न 9 के ऑडिशन शहर स्थित डांस एंड मॉडलिंग स्टूडियो में संपन्न हुए। इस ऑडिशन में लगभग 25 वरिष्ठ एवं जूनियर मॉडल्स ने भाग लिया और रैंप वॉक, पर्सनैलिटी प्रेजेंटेशन एवं एक्सप्रेशन राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध ड्रेस डिजाइनर एवं थारुनिका बुटीक की संचालिका तथा आश्रय फाउंडेशन की सचिव डॉक्टर अमला राणा एवं मिस झारखंड क्वीन 2019 की ज्यूरी सदस्य अपराजिता तिवारी उपस्थित रहीं। दोनों ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास, ग्रूमिंग, स्टेज प्रेजेंस एवं मॉडलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि "मिस हज़ारीबाग" केवल एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनाने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने बताया कि जो प्रतिभागी किसी कारणवश ऑडिशन में सम्मिलित नहीं हो पाए हैं, वे अपना रैंप वॉक एवं परिचय वीडियो बनाकर व्हाट्सएप नंबर 7992361860 पर भेज सकते हैं।

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के लिए 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों को एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों को वरिष्ठ वर्ग में रखा गया है। चयनित प्रतिभागी अब ग्रूमिंग एवं प्रशिक्षण सत्र में भाग लेंगी। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले जून के प्रथम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को क्राउन, सैश एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।