DC Hazaribagh के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से सावधान


DC Hazaribagh के नाम से सोशल मीडिया पर एक फर्जी अकाउंट ( फेसबुक) बनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें निवर्तमान उपायुक्त की तस्वीर का दुरुपयोग किया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त अकाउंट का जिला प्रशासन, हजारीबाग अथवा उपायुक्त कार्यालय से कोई संबंध नहीं है।

सभी जिलेवासियों से अपील है कि इस फर्जी अकाउंट पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया न दें। साथ ही, किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत, गोपनीय अथवा वित्तीय जानकारी साझा करने से बचें। यदि इस अकाउंट से संबंधित कोई संदिग्ध संदेश, पोस्ट या गतिविधि आपके संज्ञान में आती है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन अथवा स्थानीय पुलिस को दें।

जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आमजन से सतर्क, सजग एवं सुरक्षित रहने का अनुरोध है।