अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड का हजारीबाग में जागरूकता अभियान सफल


हजारीबाग अनमास्क्ड साइबर सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शहर के इंग्लिश कैफे में  साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे एवं शाम 5:30 बजे दो सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों, युवा पेशेवरों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अभियान में व्यक्तिगत व वित्तीय डाटा की सुरक्षा, फ़िशिंग हमलों से बचाव, मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्था के सौरव विश्वकर्मा ने कहा कि जागरूकता ही साइबर सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। वहीं शंपा बाला ने कहा कि लोगों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ क्लिक करने से पहले सोचें  आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है।