हजारीबाग: शहर के इमली कोठी चौक पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रक (JH 02 AT 9492) ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में खीरगांव निवासी बिरजू ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल (JH02BT 6609) से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
