हजारीबाग में कानून व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। दिनांक 21/22-04-26 की रात हजारीबाग पुलिस द्वारा जिले भर में अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक कर रहे थे, जिसमें सभी थाना प्रभारी की मौजूदगी में कुल 50 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों में 209 पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस की इन टीमों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में अड्डेबाजी के कुल 122 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 69 मनचले व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया गया। बाद में सभी को PR बांड पर सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।
पुलिस की ओर से साफ किया गया है कि आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अपने इलाके में अगर कहीं अड्डेबाजी या मनचले व्यक्तियों की गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाना को इसकी सूचना दें, ताकि समय पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
