हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के पेटो गांव स्थित प्राचीन बुढ़िया माता के नव निर्मित मंदिर के उद्घाटन व अधिष्ठापन को लेकर ग्यारह दिवसीय शत चंडी महायज्ञ की स्थापना शनिवार को भव्य ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव से गूंज उठा। ध्वज पूजन के शुभारंभ से पूर्व पंचायत क्षेत्र में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी,दक्षिणी जिप सदस्य अनिता सिंह,बड़ी संख्या में महिला-पुरुष,जनप्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए। श्रद्धालु जयकारों के साथ माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते नजर आए।
धार्मिक अनुष्ठान को विधिवत संपन्न कराने के लिए उज्जैन महाकाल से आचार्य अंकित बाबा,राहुल बाबा सहित-महात्माओं ने वैदिक विधि से ध्वज पूजन कराया और यज्ञ की सफलता तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना किया गया। इस अवसर पर ग्यारह जोड़ी यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वज की स्थापना की। यज्ञ प्रारंभ होते ही मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया।
महायज्ञ समिति अध्यक्ष गुरुदयाल साव,महासचिव रविन्द्र गुप्ता, ने बताया कि आगामी ग्यारह दिनों तक चलने वाले शत चंडी महायज्ञ में प्रतिदिन पूजा-पाठ, हवन,भजन-कीर्तन और प्रवचन जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर बुधन प्रसाद गुप्ता,किशुन साव,हुलास साव,नंदकिशोर साव,आशेश्वर यादव,बासुदेव रजक,हीरामणि साव,जगेश्वर साव,महावीर रजक,राजकिशोर साव,अकल साव,ध्वज पूजन यजमान थे। इस मौके पर पूर्व मुख्य राजकिशोर यादव,पचड़ा मुखिया महेश साव,कांग्रेस नेता सुरेश साव,गजेंद्र यादव,भाजपा नेता प्रमोद साहू,दशरथ साहू, पूरण साहू,रामेश्वर साव अवधेश यादव टिकन महतो, रामावतार रजक,राजेश साहू,सुनील साहू,बसंत कुमार,शत्रुध्न कुमार,शंकर कुमार,प्रमोद गुप्ता,दिनेश गुप्ता,सरोज गुप्ता,राजेंद्र साहू,दीपक कुमार,संदीप कुमार,छोटू गुप्ता,राजीव गुप्ता,अनिता देवी,सुनीता देवी,मालती देवी,सहित सैकड़ों श्रद्धालु ग्रामीण उपस्थित थे।
