फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष ओंकार नाथ झा के निधन पर दी श्रद्धांजलि


हजारीबाग: फेयर प्राइस शॉप डिलर एसोसिएशन हजारीबाग की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मान्यवर ओंकार नाथ झा के मरणोपरांत एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह शोक सभा वरिय प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद के आवास मरियम टोली, डीपुगढा में आयोजित हुई, जिसमें शहरी क्षेत्र के डीलरों सहित संगठन के कई पदाधिकारियों ने भाग लेकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा को संबोधित करते हुए वरिय प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने कहा कि ओंकार नाथ झा ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को राज्य से लेकर केंद्र स्तर तक एक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन को मजबूत बनाने और डीलरों की समस्याओं को उठाने के लिए उनकी सोच अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी थी। उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रदेश संगठन सचिव सह जिला महासचिव सुनील कुमार सिंहा ने कहा कि ओंकार नाथ झा एक प्रखर वक्ता, गहन जानकार और उत्कृष्ट लेखक थे। उनका निधन रांची स्थित समफोर्ड अस्पताल में हुआ था, जबकि उनका अंतिम संस्कार दुमका जिला के श्मशान घाट में किया गया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर अर्चना सिंहा, चंदन कुमार, अशोक जायसवाल, खुर्शीद आलम, सोरेन पासवान, पूनम देवी, अशोक प्रसाद, सुनील आनंद, राजेश राम, टिंकु, रितु, गोलू, संजय सिंहा सहित कई डीलर उपस्थित थे।