रामनवमी पर्व हर्षोंउल्लास एवं धूमधाम से मनाने को लेकर ओरिया में हुई बैठक, जय श्री राम के गगनभेदी जयकारा के साथ बैठक का हुआ शुभारम्भ, कमिटी के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव टिंकू कुमार एवं कोषाध्यक्ष बने राजदीप कुमार, उपस्थित ग्रामीणों ने नवगठित कमिटी को दी बधाई


हजारीबाग सदर प्रखण्ड स्थित ओरिया शिवमंदिर प्रांगण में रामनवमी पर्व हर्षोंउल्लास एवं धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार की अहले सुबह स्थानीय ग्रामीणों की काफी महत्वपूर्ण बैठक हुई। जय श्री राम के गगनभेदी जयकारा के साथ बैठक प्रारंभ हुआ। जिसकी अध्यक्षता रामनवमी पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल कुमार ने किया। सर्वप्रथम कमिटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष नारायण यादव, सचिव टिंकू कुमार, उपसचिव दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष राजदीप कुमार, उपकोषाध्यक्ष गणपति राम, पूजा मंत्री आशीष कुमार, जुलुस मंत्री अशोक यादव, संरक्षक अभय शंकर पासवान, निरंजन यादव, दीपक कुमार साव, राजेश कुमार दास को बनाया गया। पूजा- पाठ, मंगला जुलुस, सजावट एवं रामनवमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर विशेष बातचीत हुई। उपस्थित ग्रामीणों ने रामनवमी पर्व पूरी भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाने पर अपना- अपना परामर्श दिया। हर वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष और बेहतर करने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने नवगठित कमिटी को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

मौके पर मुख्य रूप से चमन साव, सीताराम साव, प्रेम कुमार, बबलू यादव, शैलेश पासवान, द्वारिका साव, पोखराज राणा, धर्मेन्द्र पासवान, घनश्याम कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार, मोहन कुमार, नवीन कुमार, दीपक कुमार, हरिश कुमार गुप्ता, गोविन्द यादव, गुडिया कुमार, सुनील यादव, अनिल यादव, प्रकाश कुमार राणा, पंकज यादव, रंजीत यादव, विक्रम कुमार, अमरजीत कुमार, सौरभ कुमार, रिशु कुमार, करण कुमार, रोहित कुमार, अमित पासवान उर्फ छोटू, राजा कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।