हजारीबाग यूथ विंग ने सांसद मनीष जायसवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल-बिस्किट का वितरण, आवास पर केक काटकर दी गई शुभकामनाएं


हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल का 60वाँ जन्मदिन रविवार को सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले की सर्वश्रेष्ठ संस्था हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सबसे पहले सांसद आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने सांसद के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात लगभग सुबह 10 बजे सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग की ओर से मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। मरीजों और उनके परिजनों ने भी सांसद को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि हम हजारीबाग यूथ विंग के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों  के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमारे जन्मदिन को सेवा कार्यों के साथ मनाया। उन्होंने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करती है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती है। सांसद ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसर को समाज सेवा से जोड़ना अत्यंत सराहनीय पहल है। सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और बिस्किट का वितरण कर उनके साथ समय बिताना उनके लिए भावुक और संतोषजनक क्षण रहा। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है और जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उन्हें लगातार समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अंत में कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं और आम लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में मरीजों के बीच फल और बिस्किट वितरण जैसे सेवा कार्य करना हजारीबाग यूथ विंग के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सांसद के मार्गदर्शन में हजारीबाग यूथ विंग आगे भी इसी तरह समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता रहेगा। इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सांसद के जन्मदिन को सेवा, संवेदना और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ मनाया तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प भी लिया। मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल,सचिव रितेश खण्डेलवाल,संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खंडेलवाल,कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज,सनी देव,राजेश जैन,कैलाश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहें।