केरेडारी के पाताल में सरहुल पर्व को लेकर बैठक आयोजित


हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत  पताल गांव स्थित सरना स्थल में आगामी सरहुल परब की तैयारी को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई! बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरहुल पर्व को पारंपरिकी रीतिरिवाज़ों और सामाजिक एकता के साथ मनाया जायगा! सरहुल पूजा के उपरांत एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पर्यावरण को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा! जिससे समाज की परंपरा, संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के संदेश को व्यापक रूप से लोगों तक पहुँचाया जा सके।

इस अवसर पर कार्यक्रम में लोक कलाकार मजबूल खान, कलाकार संगीता सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक कार्यक्रम को आकर्षक बनाएंगे और सरहुल की पारंपरिक झलक प्रस्तुत करेंगे!

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सरहुल पर्व के दिन गाँव के पाहन सरना स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे, जिसके बाद श्रद्धालुओं के साथ पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा!

कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के लिए अगले रविवार को पुनः बैठक आयोजित की जाएगी! इस बैठक में पताल गाँव के सभी टोला—बड़की मेड़ी, छोटकी मेड़ी, कसियातरी, पड़रिया टांड, डमारु पताल सहित आसपास के अन्य गाँवों के ग्रामीण भी भाग लेंगे! बैठक में समाजसेवी विकास महतो, मनकु महतो, सोहर महतो, उपमुखिया अजय मुंडा, गणेश महतो, अकला मुंडा, सुलेन्द्र महतो, दिलीप महतो, निर्मल महतो, बीरेंद्र महतो, फुलेश्वर महतो, सोमर गंझु, अरविन्द कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे!