केरेडारी: केरेडारी प्रखंड के ग्राम जोरदाग स्थित बिरसा मुंडा चौक पर चन्द्रगुप्त विस्थापित प्रभावित समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन 1 मार्च को किया गया! कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और समिति के सदस्य शामिल हुए!
समारोह की शुरुआत केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी और विस्थापित प्रभावित समिति के अध्यक्ष दशरथ साव, सचिव प्रेम रंजन पासवान,कोषाध्यक्ष सुंदर गुप्ता,ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर किया ! इस दौरान उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया! प्रमुख सुनीता देवी ने कही कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें लोकगीत एवं होली गीतों पर लोगों ने जमकर आनंद उठाया। समिति के पदाधिकारियों ने विस्थापित परिवारों की समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की बात कही।
अंत में सभी के बीच मिठाई वितरण किया गया और शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील की गई। समारोह ने क्षेत्र में उत्साह और भाईचारे का माहौल बना दिया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि निरंजन साव चंद्रगुप्त एमडीओ सुशी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के जीएम आरएस यादव समिति के सदस्य कुलदीप साव, अरुण पासवान, कमलेश पासवान, मो आरिफ, मुकेश ठाकुर,श्यामदेव साव, उप मुखिया कालेश्वर महतो, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अखिलेश पासवान , वार्ड सदस्य प्रतिनिधि काले राम, वार्ड सदस्य कन्हाई माली, वार्ड सदस्य प्रमोद पासवान, वार्ड सदस्य गोवर्धन साव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि टेकनारण महतो, रतन साव धनपति साव भोला गुप्ता मोहम्मद मुमताज, जाबिर हुसैन, रजक मियां, शिव शंकर महतो, मिथुन पासवान विजय, गंजू प्रकाश गंजू,प्रदीप साव अनिल मुंडा चेतलाल महतो देवनारायण राणा,बसंत साव, बैजनाथ राणा , लाल बहादुर साव, जागेश्वर साव,दशरथ साव, सुरेश साव, कुंदन पासवान , शिवदेव प्रसाद सोनी, आठों गवां से हजारों की संख्या महिला एवं पुरुष शामिल थे!
