रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुलमी प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत सिकनी के काली मंदिर प्रांगण में रविवार को भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए। इस समारोह की अध्यक्षता दुलमी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार ने किया। मंच संचालन रामगढ़ भाजपा जिला महामंत्री विजय जायसवाल ने और धन्यवाद ज्ञापन दुलमी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मच्छेंद्र प्रसाद ने किया ।
भाजपा के इस सदस्यता ग्रहण समारोह में सिकनी पंचायत क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने आजसू, कांग्रेस, जेएलकेएम और अन्य दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों में आजसू पार्टी से जुड़े पूर्व उपमुखिया मित्रलाल महतो और उनके साथी टीम, आजसू पार्टी के पंचायत अध्यक्ष मुरली महतो और उनके साथी, कांग्रेस नेता दीनानाथ महतो और उनके साथी, जेएलकेएम नेता गुड्डू महतो और उनके साथी सहित अन्य दलों को छोड़कर जनार्दन महतो, इंद्रदेव साव, महेंद्र महतो, तुलाराम महतो, कृष्णा महतो, तेजनाथ महतो, मोती साव, शंभू महतो सहित अन्य का नाम शामिल है। विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा पर विश्वास जताने वाले सभी जनों को फूल माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भाजपा परिवार में अभिनंदन किया। अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले लोगों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद मनीष जायसवाल के जनकल्याणकारी और नेक कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया है और विश्वास दिलाया कि भाजपा के लिए अपना पूर्ण समर्पण और समर्थन देंगे ।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। जिसमें एक तरफ केंद्र की विकासवादी सरकार है और दूसरी तरफ राज्य की वह सरकार जो झारखंड को विनाश की ओर ले जा रही है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मैं इस क्षेत्र का नेता नहीं, बल्कि एक बेटा बनकर सेवा करता हूँ। सांसद मनीष जायसवाल ने अपने वार्षिक सेवा कैलेंडर का जिक्र करते हुए बताया कि वे सरकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य स्तर पर सांसद सामूहिक विवाह, खेल महोत्सव, सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा और नमो श्राद्ध किट जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर राजीव जायसवाल, रंजीत पांडेय और अनमोल सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनके मान-सम्मान की रक्षा का भरोसा दिलाया।
मौके पर विशेषरूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडेय, युवा नेता सह रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, भाजपा के रामगढ़ कैंट में सांसद प्रतिनिधि अनमोल सिंह, भाजपा दुलमी मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मच्छेंद्र महतो, इंद्रदेव साव, प्रदीप जायसवाल, गोपाल महतो, सरिता देवी, नरेश प्रसाद, दुलमी सांसद प्रतिनिधि विक्की कुमार महतो, पवन पटेल, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
