खेरौन यज्ञ मंडप के सुंदरीकरण के लिए हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने उपलब्ध कराया 7500 फेबर ब्लॉक


हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बरही विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयास से बरही प्रखंड के खेरौन स्थित यज्ञ मंडप परिसर के सुंदरीकरण के लिए करीब साढ़े सात हजार फेबर ब्लॉक उपलब्ध कराया गया है। इन फेबर ब्लॉकों के माध्यम से यज्ञ मंडप में फेरी (परिक्रमा पथ) का सुंदरीकरण किया जा रहा है।बताया गया कि चुनाव से पहले ही सांसद मनीष जायसवाल ने खेरौन यज्ञ मंडप के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया था। उसी वादे को पूरा करते हुए यज्ञ से पहले मंडप परिसर में फेबर ब्लॉक लगाकर सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यहां 19 मार्च से भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाना है, जिसे लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। फेबर ब्लॉक उपलब्ध कराए जाने के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, बरही विधानसभा सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी, बरही पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक तथा केदारूत मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल व विधायक मनोज यादव क्षेत्र के विकास को लेकर हमेशा गंभीर रहते हैं और उनके प्रयास से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। खेरौन यज्ञ मंडप के सुंदरीकरण के लिए फेबर ब्लॉक उपलब्ध कराना भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जिससे यज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। वहीं बरही विधानसभा सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल द्वारा किए गए वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है। खेरौन में होने वाले यज्ञ को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और मंडप के सुंदरीकरण से कार्यक्रम और भी भव्य होगा। यज्ञ समिति के सदस्यों ने सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यज्ञ मंडप का सुंदरीकरण संभव हो सका है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। मौके पर इंद्रदेव ठाकुर, भोला सिंह, अशोक सिंह, शम्भू सिंह, देवेन्द्र सिंह (यज्ञ कमेटी अध्यक्ष), बीरेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, राधेश्याम सिंह, डॉ. एस.एन. सिंह, अरुण सिंह, शंकर सिंह, रामाधीन यादव, राधेश्याम सिंह तथा नितेश सिंह सहित कई ग्रामीण और यज्ञ समिति के सदस्य उपस्थित थे।