संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती: पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने विभिन्न प्रखंडों में दी श्रद्धांजलि


हजारीबाग- पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती समारोहों में भाग लेकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने हुरहुरु, कटकमदाग प्रखंड के खपरियांवां पंचायत स्थित अंबेडकर मुहल्ला, सदर प्रखंड के ओरिया, चंदवार अंतर्गत पौंता गांव तथा भेलवारा पंचायत के अंबेडकर मुहल्ला में आयोजित कार्यक्रमों में संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुन्ना सिंह ने कहा कि संत गुरु रविदास जी समाज सुधार के महान प्रतीक थे। उन्होंने समानता, सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा और भाईचारे का संदेश देकर शोषित-वंचित वर्गों को सम्मान और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया। उनका संपूर्ण जीवन जाति-भेद और सामाजिक असमानता के विरुद्ध संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं और एक समतामूलक, न्यायपूर्ण तथा संवैधानिक मूल्यों पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव संत रविदास जी के विचारों, सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। जयंती समारोहों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जय गुरु रविदास जी के नारों के साथ सामाजिक न्याय और भाईचारे के प्रति संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड 35 के सुबोध कुमार पासवान, राजेश कुमार दास, गोविंद राम मुंशी, अमित, राहुल, गोपाल, वाकिल, संतु एवं गोपी, विकास कुमार रविदास, आदित्य कुमार, सोनल कुमार, विक्रम कुमार, विक्की कुमार, द्वारिका कुमार, नन्द किशोर दास, रतन दास, सुरज कुमार, मिथलेश दास, बाबूलाल दास, सत्येन्द्र दास, कोलेश्वर दास, तामेश्वर दास, गुड्डू दास, दयानन्द दास, राम कुमार, रवि, दिलिप पसवान, मनोज कुमार रविदास, पप्पू कुमार राम, मधुसूदन रविदास, राजेश रविदास, फिरोज़ रविदास, रामसहाय राम, राजु राम, धनेश्वर राम, संजय रविदास, विशाल रविदास, राहुल रविदास, विश्वनाथ रविदास, सुखदेव रविदास, रामवृक्ष रविदास, सुरत रविदास, गणपति रविदास, दिलिप पसवान, मनोज कुमार रविदास, पप्पू कुमार राम, मधुसूदन रविदास, राजेश रविदास, फिरोज़ रविदास, रामसहाय राम, राजु राम, धनेश्वर राम, संजय रविदास, विशाल रविदास, राहुल रविदास, विश्वनाथ रविदास, सुखदेव रविदास, रामवृक्ष रविदास, सुरत रविदास, गणपति रविदास, पंचायत मुखिया सुरेश कुमार दास, प्रताप दास, दिलिप दास, प्रेम दास, जगदेव दास, अशोक, अनिल, अरुण, राजेश एवं पिंटू उपस्थित थे।