
हजारीबाग- कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत अंतर्गत ग्राम हारम टोगरा में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। बच्चों की पढ़ाई, किसानों के दैनिक कार्य और घरेलू गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो रही थीं।इस गंभीर समस्या की जानकारी मिलते ही पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को आवश्यक निर्देश देते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से शीघ्र संपर्क स्थापित करने को कहा। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप विद्युत विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर उसे सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। गांववासियों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि कई दिनों की परेशानी के बाद अब स्थिति सामान्य हो पाई है। ग्रामीणों ने पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के प्रति उनकी संवेदनशीलता सराहनीय है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस दौरान मैके पर मुख्य रूप से गोपाल गंझु, संतोष गंझु, तिलेश्वर महतो, बासुदेव महतो, प्रेम महतो व अलोक कुमार महतो उपस्थित थे।