भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हजारीबाग के बैनर तले जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी के अध्यक्षता में सांसद सेवा कार्यालय झंडा चौक हजारीबाग में शंत शिरोमणि रविदास जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रणजीत कुमार एवं पप्पू पासवान जी ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी कमलेश राम जी उपस्थित हुए जिन्हें पुष्प गुच्छ माला एवं माला देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी के द्वारा दिया गया जिसके अंतर्गत उन्होंने संत शिरोमणि जी के मन चंगा और कठौती में गंगा के ऊपर विस्तार पूर्वक संबोधित कियामुख्य अतिथि कमलेश राम जी ने संत शिरोमणि रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी दलितों के मददगार पार्टी के रूप में कार्य कर रही है सम्बोधन मे बताये ।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप बहुत ही विस्तार पूर्वक से संत शिरोमणि रविदास जयंती को जीवंत बना कर सम्बोधित किये ।वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता जी के द्वारा बहुत ही रोचक एवं सकारात्मक शब्दों में संत शिरोमणि जी के बारे में संबोधित किया गया ।
कार्यक्रम का समापन जिला उपाध्यक्ष प्रयाग राम मिर्धा जी ने किया मौके पर उपस्थित कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक लखन राम हरि जिला अध्यक्ष प्रयाग राम मिर्धा जिला महामंत्री रणजीत कुमार पप्पू पासवान इंद्रनारायण कुशवाहा तनवीर अहमद शंकर कुमार दास प्रवीण पासवान सरवन पासवान राजकुमार दास बेबी देवी सोनी देवी ममता देवी साधना देवी रामू राम अशोक राम पिंटू कुमार कुंदन कुमार इत्यादि सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
