धूमधाम के साथ मनाया गया सबरी जयंती


केरेडारी:;केरेडारी प्रखंड के कालेश्वरी बागी बड़का आम में साबरी जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया ! जयंती के पूर्व कौलेश्वरी बागी से शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाला गया! इस दौरान केरेडारी के प्रसिद्ध डैम से जल लेकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए वापस कोलेश्वरी बागी पहुंचकर माता शबरी एवं भगवान श्री राम लक्ष्मण को पूजा अर्चना कर प्रसाद का भी वितरण किया गया! वहीं रात्रि में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ! इस जयंती में केरेडारी उप प्रमुख अमेरिका महतो मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह वार्ड सदस्य नीलम देवी सबरी जयंती अध्यक्ष मनु कुमार कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बलराज कुमार कमलेश कुमार एवं बहुत सारे महिला पुरुष बच्चे बच्चियों उपस्थित थे!