केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निष्पादन हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार और अंचल अधिकारी रामरतन वर्णवाल के साथ विधायक रोशन लाल चौधरी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की! बैठक में विधायक चौधरी ने प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया!
क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित निपटारे और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, विधायक ने आज अंचल कार्यालय केरेडारी का दौरा किया!
जनता की समस्याओं पर जताई चिंता - विधायक को पिछले कुछ समय से आम जनता द्वारा अंचल कार्यालय में कार्यों में देरी, विशेषकर जमीन संबंधी म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), प्रमाण पत्र निर्गमन और अन्य राजस्व कार्यों के लंबित होने की शिकायतें मिल रही थीं!
जिस पर विधायक ने समयबद्ध कार्य निष्पादन का निर्देश केरेडारी सीओ दिया ! कार्यालय में आने वाले हर फरियादी की समस्या का समाधान ससमय समय पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करना होगा!
इसके साथ ही विधायक ने निर्देश दिए कि: लंबित फाइलों का निपटारा एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाए! आम जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें! ऑनलाइन सेवाओं आरटीपीएस को सुचारू रूप से संचालित रखा जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता जीरो टॉलरेंस की 4नीति अपनाई जाय! विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि अंचल कार्यालय में बिचौलियों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होगा। यदि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कार्य में लापरवाही या अनुचित मांग की शिकायत सही पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
उपरोक्त प्रकरण पर सीओ ने रामरतन ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरस: पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कमी या तकनीकी समस्याओं के बावजूद, वे व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग कर कार्यों के निष्पादन में तेजी लाएंगे।
इस मौके पर विधायक के साथ कई स्थानीय प्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक के इस कदम की सराहना की।
ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याओं को सीधे विधायक के समक्ष साझा किया।जिस पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने अंचल और प्रखंड प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा गया।
विधायक का संकल्प है कि प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हो और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। केरेडारी और बड़कागांव के समग्र विकास के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा केरेडारी मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, मंडल महामंत्री नरेश महतो, आजसू मंडल अध्यक्ष पंकज साहा, बद्रीनारायण सिंह उपेंद्र सिंह रणजीत तिवारी बाल गोविंद सोनी प्रीतम साव बैजनाथ तिवारी कंचन यादव मनोहर साव लीलाधर साहू विश्वनाथ महतो कैलाश महतो बैजनाथ शर्मा संतोष राम प्रभु साव विनोद सिंह कंचन यादव प्रयाग महतो जागेश्वर कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे!
