हजारीबाग में जनसंपर्क अभियान तेज, विधायक प्रदीप प्रसाद ने सुदेश चन्द्रवंशी के समर्थन में मांगा जनसमर्थन


हजारीबाग।
हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र के कोलघट्टी, नूरा, राजा बंगला, ओकनी, लोहसिंघना, दक्षिणी शिवपुरी, उत्तरी शिवपुरी, न्यू एरिया एवं ओकनी आदर्श नगर में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चन्द्रवंशी) के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान हर क्षेत्र में नागरिकों का उत्साहपूर्ण स्वागत, अपार स्नेह और मजबूत समर्थन देखने को मिला। लोगों की भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया ने पूरे अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।

इस मौके पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक प्रदीप प्रसाद ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए नगर के समग्र विकास की रूपरेखा साझा की। उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।

विकास और सुशासन को लेकर जनता में भरोसा

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने नगर विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएँ और सुझाव साझा किए। महापौर प्रत्याशी सुदेश कुमार (चन्द्रवंशी) ने भरोसा दिलाया कि जनभागीदारी और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र को व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की जनता परिवर्तन और विकास चाहती है। जनसंपर्क के दौरान मिल रहा उत्साह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि नागरिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनसहयोग से हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र को विकास की नई दिशा और नई पहचान दी जाएगी।