हजारीबाग नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर 7 से साइकिल पंप छाप क्रम संख्या 5 के प्रत्याशी सोनू कुमार प्रजापति ने आज मटवारी तालाब के पास अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्र के जाने-माने वरिष्ठ व्यक्ति के हाथों कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने अपने समर्थन का भरोसा भी जताया।
उद्घाटन के दौरान सोनू कुमार प्रजापति ने बताया कि यह कार्यालय जनता की समस्याएँ सुनने, सुझाव लेने और त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करने का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि वे जनभागीदारी के साथ वार्ड के विकास की नई दिशा तय करना चाहते हैं ताकि हर नागरिक की आवाज सीधे उन तक पहुँच सके।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सोनू कुमार लगातार लोगों से मिल रहे हैं और विकास का भरोसा दिला रहे हैं। उन्होंने अपील की कि साइकिल पंप छाप क्रम संख्या 5 पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जीत मिलने पर सड़क, नाली, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छ वातावरण जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से सुधारा जाएगा।
इलाके के लोगों का कहना है कि सोनू कुमार हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, इसलिए “वोट हमारा सोनू को ही मिलेगा।” वार्ड नंबर 7 में विकास और बेहतर सुविधाओं को लेकर लोगों के बीच नई उम्मीद और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल रही है।
