चौपारण प्रतिनिधि - हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा बुजुर्गों को तीर्थाटन कराने के उद्देश्य से संचालित सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के तहत शनिवार को 44वाँ जत्था श्रद्धापूर्वक रवाना हुआ। चौपारण मध्य मंडल अंतर्गत ताजपुर पंचायत से रवाना हुए इस जत्थे में कुल 65 श्रद्धालु शामिल हैं। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर विधायक ने सांसद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा, सांसद जी द्वारा चलाया जा रहा यह महाअभियान सेवा और आस्था का सशक्त माध्यम बन चुका है।
भक्तिमय हुआ माहौल - विदाई के समय श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। विधायक ने सभी यात्रियों के सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। अब तक इस अभियान के माध्यम से 43 जत्थे विभिन्न पवित्र स्थलों का दर्शन कर चुके हैं।
ये रहे उपस्थित - मौके पर बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, सह प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रंजीत चनद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, मंडल सांसद प्रतिनिधि आशीष सिंह, रिशु बर्णवाल, सहदेव यादव, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी, रेवाशंकर साव, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, मुखिया पप्पू रजक, भाजपा नेता विकास यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह, समिति सदस्य जनार्दन सिंह, भरत सिंह, सीताराम साव, सियाराम सिंह, राजेन्द्र भगत, अशोक केशरी, दया सिंह, मुकेश सिंह, मनीष सिंह, गुलाब रजक, अरुण पांडेय सहित अन्य।
