हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026: मतदान सम्पन्न, पोलिंग पार्टियां सुरक्षित लौटीं रिसीविंग सेंटर


आज हुए नगर निगम चुनाव 2026 की मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत विभिन्न मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां सुरक्षित रूप से लौटकर बाजार समिति परिसर स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंच रही हैं। यहां मतदान सामग्री जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की जा रही है। प्रशासन द्वारा सुचारु एवं व्यवस्थित प्राप्ति प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।