भाजपा जिला संगठन प्रभारी किसुन कुमार दास ने सांसद मनीष जायसवाल से की शिष्टाचार मुलाकात

 


हजारीबाग। भाजपा के हजारीबाग जिला संगठन प्रभारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सिमरिया के पूर्व विधायक किसुन कुमार दास ने अपने हजारीबाग प्रवास के दौरान बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित आवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जिले में आयोजित होने वाले आगामी पार्टी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, जिला महामंत्री जयनारायण मेहता, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी तथा सांसद सेवा कार्यालय प्रभारी विजय वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।