हजारीबाग। दिनांक 14.02.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरदाह पंचायत के लालकिमाटी जंगल में वन विभाग एवं चौपरण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में करीब 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। दुर्गम जंगल क्षेत्र में ड्रोन की सहायता से अवैध खेती वाले स्थानों को पहले चिन्हित किया गया, इसके बाद पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।
घटनास्थल से 14 डिलीवरी पाइप बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होने के उपरांत उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर कार्रवाई जारी है।
संयुक्त अभियान में श्री अजित कुमार बिमल, SDPO बरही; सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी चौपरण; ASI बादल महतो; ASI कमरुद्दीन; सशस्त्र बल के जवान तथा बनपाल सरवन कुमार एवं कुलदीप महतो शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने कहा है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
