विधायक प्रदीप प्रसाद ने माँ दिउड़ी मंदिर में माथा टेककर झारखंड की समृद्धि, शांति और विकास की कामना की


हजारीबाग  विधायक प्रदीप प्रसाद सोमवार को घाटशिला उपचुनाव में प्रचार हेतु प्रस्थान करने से पूर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रसिद्ध माँ दिउड़ी मंदिर पहुँचे। उन्होंने माँ दिउड़ी दुर्गा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका और झारखंड राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

माँ दिउड़ी मंदिर झारखंड की लोक-आस्था और धार्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक माना जाता है। यह वही पवित्र धाम है जहाँ से शक्ति, साहस और मातृत्व का संदेश मिलता है। मान्यता है कि यहाँ माता की आराधना करने से सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। माँ के दरबार की यह भूमि श्रद्धा, समर्पण और विश्वास का पावन केंद्र है, जहाँ आने मात्र से भक्तों को अद्भुत शांति और संतोष की अनुभूति होती है।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा माँ दिउड़ी केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि झारखंड की आध्यात्मिक आत्मा का प्रतीक है। यहाँ आकर अपार ऊर्जा और शक्ति मिलती है। माँ से मैंने प्रार्थना की है कि वे हमारे राज्य को समृद्ध बनाएँ, हर घर में सुख-शांति बनी रहे और जनता का जीवन खुशहाल हो।