केरेडारीन: केरेडारी प्रखण्ड में जितिया के अवसर पर गोपदा,नौवाखाप,पगार जोरदाग बरियातू गांव में जितिया मेला सह नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया। कहा कि जितिया पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाई जाती है यह पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत माताओं द्वारा अपनी संतान के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला एक निर्जला व्रत है, जिसमें जीमूतवाहन की पूजा और जितिया व्रत कथा का पाठ किया जाता है, और यह व्रत संतान के जीवन में खुशहाली लाने वाला माना जाता है। मौके पर केरेडारी मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा,पूर्व भाजपा प्रदेश के किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बद्री नारायण सिंह, बालगोविंद सोनी,प्रखंड मंत्री आशेश्वर यादव, कंचन यादव, प्रयाग महतो , जागेशवर कुमार ,संतोष राम,मनोहर साव, सुनील साव तथा जितिया पूजा समिति अध्यक्ष कालेश्वर महतो, मुरारी महतो ,चंद्रदेव महतो,समस्त एनडीए कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित थे!