हजारीबाग: झारखंड राज्य के व्यवहार न्यायालय में सहायक/लिपिक की लिखित परीक्षा 21/09/2025 (रविवार) को हजारीबाग सदर अनुमंडल के 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुरक्षित और शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त, हजारीबाग एवं पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के संयुक्त आदेशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, हजारीबाग श्री बैद्यनाथ कामती ने परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा आदेश जारी किया है।
इस आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के भीतर परीक्षार्थियों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। घातक हथियार, लाठी-डंडा, मोबाइल फोन, बुक, नोटबुक और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है। लाउडस्पीकर आदि उपकरणों का उपयोग भी प्रतिबंधित होगा। यह निषेधाज्ञा आदेश सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर 21/09/2025 को प्रभावी रहेगा। सरकारी पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मी इस आदेश से मुक्त होंगे।
परीक्षा केंद्र: - बिनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, अन्नदा कॉलेज, हजारीबाग, डीएवी पब्लिक स्कूल, हजारीबाग, सेंट कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग, इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग, एंजेल्स हाई स्कूल, होली क्रॉस स्कूल, हजारीबाग, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, माउंटफोर्ट स्कूल, केबी विमेंस कॉलेज, हजारीबाग, माउंट एगमाउंट स्कूल, सेंट स्टीफन्स स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम (विवेकानंद सेंट्रल स्कूल)