डॉ ओमप्रकाश के क्लीनिक में नहीं मिल रहा है मरीज एवं उनके परिजनों को बैठने की सुविधा, घंटों खड़े रहते हैं धूप में ,नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन



हजारीबाग के बुढ़वा महादेव चौक स्थित डॉ. ओमप्रकाश के क्लीनिक में मरीजों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही जिसकी वजह से उन लोगों को क्लीनिक के बाहर घंटों खड़ा रहना पड़ता है। क्लीनिक के बाहर भीड़ अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता दिखता है। क्लीनिक के बाहर जो मरीज खड़े थे वह काफी दूर से भी आए थे, जो अपनी इलाज के लिए इंतजार में थे। उन सभी मरीजों में से कई मरीज ऐसे भी थे जो संक्रमित इलाकों से आए हुए थे, संभावना हो सकता है कि जो व्यक्ति संक्रमित इलाकों से आए हुए थे वह व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं, पर इसके बावजूद भी वे लोग सोशल डिस्टेंसिंगका पालन नहीं कर रहे थे। हम बता दें कि क्लीनिक के अंदर काफी कुर्सियां खाली थी परंतु मरीज को उन कुर्सियों में बैठाया नहीं जा रहा था, तो ऐसे में मरीज क्लीनिक के बाहर खड़े नहीं होंगे तो कहां जाएंगे, फिर भी डॉक्टर ने ऐसा कोई उपाय नहीं किया जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। अगर डॉक्टर जैसा बुद्धिजीवी व्यक्ति ऐसा कार्य करता है तो आम जनों से क्या अपेक्षा कर सकते हैं।