कोरोना काल के तहत देशव्यापी लॉक डाउन में मुख्यमंत्री दीदी किचन के संचालन में समूह की दीदियों की है सक्रिय भूमिका
हजारीबाग जिले के प्रत्येक 16 प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में 355 मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत हर रोज 27129 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन खिलाया जा रहा है। उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने जे.एस.एल.पी.एस की सखी मंडल की दीदियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में असहाय, मजदूर, जरूरतमंद लोगों को खाने में दिक्कत ना हो इसके लिए जे. एस. एल. पी. एस. की सखी मंडल की दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है, जो सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। इन केंद्रों में भोजन की पौष्टिकता, स्वच्छता एवं स्वाद का भी ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए खाने से पहले तथा खाने के बाद सभी को साबुन व हैन्डवास से हाथ धुलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री दीदी किचन के सफल संचालन हेतु इन सखी मंडल की दीदियों को जे. एस. एल. पी. एस. के जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की ओर से हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन किया जा रहा है।
