सूचना मिलते ही कार्य स्थल पर पहुंचकर सदर विधायक ने रेलवे अधिकारियों से जबतक स्थाई रास्ता नहीं बन जाता तब तक ग्रामीणों के आवाजाही को सुचारू रखने का किया आग्रह
विधायक के आग्रह को रेलवे अधिकारियों ने स्वीकारा
कटकमदाग प्रखंड के कूद स्थित हजारीबाग रेलवे स्टेशन के समीप कूद- रेवाली सीमाना पर अवस्थित एक वैकल्पिक रास्ता को रेलवे द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद उसे बंद कर अपना विद्युतीय कार्य हेतु बाउंड्री किया जा रहा है। यहां रेलवे द्वारा अधिकृत जमीन पर बाउंड्री होने से स्थानीय कूद और रेवाली के लोगों की आवाजाही बाधित हो जाएगी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने सदर विधायक मनीष जायसवाल को गुरुवार की अहले सुबह जैसे ही इसकी सूचना दी विधायक श्री जायसवाल तत्काल कार्यस्थल पर पहुंचे और कार्य करा रहे रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर स्थानीय ग्रामीणों के हित में जबतक इसका स्थाई रास्ता नहीं बन जाता है तबतक वैकल्पिक रास्ता के लिए इनके आवाजाही हेतु पूर्व की भांति यथावत रास्ता छोड़ने का आग्रह किया। विधायक श्री जायसवाल के आग्रह पर जबतक ग्रामीणों का वैकल्पिक रास्ता नहीं बन जाता तब तक के लिए इस मार्ग को उनके लिए खोल कर रखने का स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने भरोसा जताया। मौके पर विशेष रूप से कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय साहू, स्थानीय निवासी सह मूर्तिकार विजय प्रजापति सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।
