आज दिनांक 03 जून को सूचना भवन के सभागार में हजारीबाग पुलिस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हैलो पुलिस एवं रेन्बो रिपोर्ट का अनावरण मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, हजारीबाग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस के द्वारा हैलो पुलिस एवं रेन्बो रिपोर्ट के उपयोगिता एवं इससे पुलिस डिलीवरी सिस्टम को और भी तेज और दुरूस्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हजारीबाग पुलिस की यह पहल लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पब्लिक और पुलिस के बीच का सम्बंध और भी मजबूत होगा साथ ही यह आमजनता को अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान भी मिलेगा। हैलो पुलिस एवं रेन्बो रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हैलो पुलिस झारखण्ड पुलिस के तरफ से पुलिस डिलीवरी तंत्र को बेहतरी करने के लिए ली गई अनोखी पहल है। पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को मुख्य रूप से कुल तीन सेवाओं यथा 1. किसी प्रकार की शिकायत, 2. सत्यापन, 3. खोए सामानों एवं व्यक्तियों को प्रदत्त करना है। इन सेवाओं को त्चरित एवं सुचारू रूप से प्रदत्त करने हेतु इसी पद्धति को हजारीबाग जिला में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा के अन्तर्गत कोइ भी नागरिक किसी प्रकार की शिकायत/केस लेकर थाना में आते हैं तो सबसे पहले इस पद्धति के माध्यम से आगंतुक की कुछ व्यक्तिगत जानकारी जैसे- नाम, पता, मोबाईल नंबर, कोई एक पहचान पत्र (वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस तथा पेन कार्ड) लेकर उनके आवेदन को थाना में प्राप्त किया जायेगा, प्राप्त किये गये आवेदन के संबंध में थाना के कर्मी के द्वारा एक पावती रसीद आवेदनकर्ता को दी जाएगी। साथ ही आवेदनकर्ता को आवेदन के संबंध में 7 दिन के अंदर शिकायत का निराकरण किया जायेगा एवं आवेदनकर्ता के द्वारा दिये गये उनके मोबाईल नंबर पर कम्बोजिट कंट्रोल रूप से थाना में थाना के पदाधिकारी/कर्मी के व्यवहार/आचरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी एवं थाना के किसी पदाधिकारी/कर्मी के द्वारा यदि किसी आवेदनकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार/आचरण नहीं किया गया है उसे दुरूस्त करते हुए पुलिस डिलीवरी तंत्र को और तेज तथा मजबूत बनाया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने भी इस विषय पर अपना सम्बोधन किया तथा इन दोनों सिस्टम को क्रियान्व्ति करने हेतु हजारीबाग पुलिस को बधाई दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन दोनों सिस्टम के लागू होने से पुलिस डिलीवरी सिस्टम त्वरित एवं दुरूस्त होंगे। मौके पर उपायुक्त डाॅ. भुवेनश प्रताप सिंह ने हैलो पुलिस सुविधा को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे आमजनों की सहूलियत प्राप्त होगी और यह काफी इनोवेटिव पहल है। भविष्य में इसका सहाकरात्मक पहल दिखेगा।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर तथा धन्यवाद ज्ञापन पुलिस उपाधीक्षक-मुख्यालय के द्वारा किया गया।
