हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया कि 03 जून को हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसोलशन वार्ड में 17 संदिग्ध भर्ती हैं | जबकि फारेस्ट ट्रेनिंग सेण्टर के आइसोलेशन वार्ड में 61 संदिग्ध मरीज भर्ती है।
एचएमसीएच में 18 व आरोग्यम अस्पताल में 19 मरीज सहित 37 कोविड ऐक्टिव मरीज़ों का ईलाज़ किया जा रहा है। इलाजरत मरीज़ों के सेहत में दिन ब दिन सुधार हो रहा है |
बुधवार को 48 संदिग्ध लोगों का सैम्पल जाँच हेतु रिम्स, रांची तथा 22 संदिग्धों का सैंपल ट्रू नेट लैब, हज़ारीबाग़ में जाँच हेतु भेजा गया है।
अब तक कुल 3257 संदिग्धों का सैंपल लेकर जाँच हेतू राज्य के विभिन्न लैब में भेजा गया है। जिसमें 2791 का कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आया है जबकि 372 मरीजों के सैंपल रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।