मानसून के आगमन से पूर्व शहर में की जा रही है नालियों की साफ- सफाई
================- उपायुक्त के निर्देशानुसार चौक-चौराहों, दुकानों तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों को किया जा रहा सैनिटाइज...
====================वैश्विक महामारी घोषित नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने तथा इससे बचाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग है। इस संक्रमण से बचाव की दिशा में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम पूरे शहर को सैनेटाइज करने में जुटी है। साथ ही मानसून के आगमन को ध्यान में रखते हुवे शहर की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चौक-चौराहों सहित विभिन्न स्थानों की तथा सभी दुकनों एवं सड़कों को सैनेटाइज किया जा रहा है।
इसके साथ ही नगर पंचायत द्वारा नियमित अंतराल पर जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, दुकानों तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में फागिंग, ब्लीचिंग पाउडर तथा अन्य दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। ताकि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। इसके अलावा सफाईकर्मियों द्वारा प्रमुख कार्यालयों यथा सदर अस्पताल, ब्लड बैंक, समाहरणालय तथा सभी सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइज किया जा रहा है।
इस कार्य मे नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी कोरोना योद्धा के रूप में अपने कर्तव्य के निर्वहन सेवाभाव से कर रहे हैं। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा जिला वासियों से अपील किया गया कि अपने-अपने घरों में रहने की रहें, सामाजिक दूरी का अनुपालन करें। ताकि इस वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।
