हजारीबाग जिले में 5 नए कोरोना संक्रमण की पुष्टि,सभी मुंबई से लौटे थे| -सतर्कता के साथ रहे और सरकार के निर्देशों का पालन करे:उपायुक्त|


उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि हजारीबाग जिले में मंगलवार को 5 नए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है जो सभी मुंबई से विभिन्न माध्यमों से लौटे थे| उन्होंने बताया कि 4 संक्रमित व्यक्ति बड़कागांव के क़्वारन्टाइन सेंटर तथा एक एचएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे|
संदिग्धों में संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके परिवार के अन्य सदस्यो के जाँच की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया फ़िलहाल किसी भी स्थान में कन्टेनमेंट जोन बनाने की जरुरत नहीं है |
मौके पर उन्होंने बताया कि हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज में पूर्व से इलाजरत कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है | वहीं सिविल सर्जन व एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अबतक हज़ारीबाग़ से कुल 41 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को जा चुके है| अभी तक कुल 3187 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें 2779 सैंपल कोरोना नेगेटिव मिले हैं तथा सक्रिय पाज़िटिव 38केस है एवं 316 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है| जिसमें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 18 एवं आरोग्यम अस्पताल में 19 इलाजरत है वही एक मरीज को रिम्स रांची भेजा गया है| ट्रूनेट के माध्यम से किये गए 24 टेस्ट में 23 टेस्ट नेगेटिव आए है तथा 1 पॉजिटिव आए है |
पुनः उपायुक्त ने लोगो से अपील की और कहा की जिले में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा इसलिए आमजन सतर्कता के साथ रहे और सरकार के निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करे|
मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने बताया की लॉक डाउन उल्लंघन मामले में अब तक 174 केस दर्ज हुए है | जिसमे 18 लाख 26 हज़ार 500 सौ का जुर्माना वसूला जा चुका है |