सोमवार को सूचना भवन सभागार में मेडिकल कॉलेज के सुपरिन्टेन्डेन्ट एवं सिविल सर्जन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गयी| मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट ने बताया कि हजारीबाग जिले में रविवार को 4 नए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है जिसमे सभी पुरुष है जो मुंबई,बैंगलोर,हैदराबाद एवं पुणे से विभिन्न माध्यमों से लौटे थे| इनमे से 3 व्यक्ति टाटीझरिआ व एक इचाक के रहने वाले है|उन्होंने बताया कि तीन संक्रमित व्यक्ति सिलवार स्थित क़्वारन्टाइन सेंटर में भर्ती थे एवं एक व्यक्ति फारेस्ट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट कवारण्टीन में थे |
मौके पर उन्होंने बताया कि हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज में पूर्व से इलाजरत कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है | वहीं सिविल सर्जन व एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अबतक कुल 3421 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमे 3119 सैंपल निगेटिव हुए है तथा सक्रिय पाज़िटिव संख्या 58 है एवं 148 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है| अबतक कुल स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 59 है| जिसमे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 39 एवं आरोग्यम अस्पताल में 19 इलाजरत है|ट्रू नेट लैब,हज़ारीबाग़ में रविवार को 36 टेस्ट किये जिसमे 35 सैंपल नेगेटिव मिले तथा 1 सैंपल इनवैलिड पाए गए|
