मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट ने मंगलवार को सूचना भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि हजारीबाग जिले में सोमवार को 3 नए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है जो मुंबई से विभिन्न माध्यमों से लौटे थे| उन्होंने बताया कि 23 मई को एमजीएम जमशेदपुर में भेजें गए 3 संक्रमितों में 2 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है| उन्होंने बताया की 23 मई को कोविड-19 जाँच हेतु भेजे गए सैंपलों का 5 जून को आये रिपोर्ट में 2 व्यक्तियो का क़्वारन्टाइन अवधि पूरी होने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आने के उपरांत एचएमसीएच में स्थापित ट्रूनेट लैब में जाँच कराने पर बरकठ्ठा प्रखंड के 2 संक्रमितो की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है| इसके बाद उन्हें बरही उपकारा कोरंटीन सेंटर से घर भेज दिया गया| वहीं एचएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चौपारण के 1 संदिघ्ध में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसे एचएमसीएच में ही शिफ्ट कर दिया गया है | इस प्रकार सोमवार को एक ही संक्रमण की पुष्टि हुई है|
मौके पर उन्होंने बताया कि हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज में पूर्व से इलाजरत कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है | वहीं सिविल सर्जन व एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अबतक हज़ारीबाग़ से कुल 73 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को जा चुके है| अभी तक कुल 3537 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें 3194 सैंपल कोरोना नेगेटिव मिले हैं तथा सक्रिय पाज़िटिव 46 है एवं 231 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है| जिसमें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 38 एवं आरोग्यम अस्पताल में 7 इलाजरत है|मौके पर सिविल सर्जन ने बताया की ट्रूनेट से अबतक 298 टेस्ट किये जा चुके है| 8 जून को 49 किये गए जिसमे 2 पॉजिटिव 44 नेगेटिव तथा 3 इनवैलिड हुए है |
