रविवार को सूचना भवन सभागार में मेडिकल कॉलेज के डिप्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ अजय कुमार सिंह एवं सिविल सर्जन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गयी| मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट ने बताया कि हजारीबाग जिले में शनिवार को 3 नए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है जिसमे सभी पुरुष है जिसमे 1 मुंबई से तथा 2 तमिलनाडू से विभिन्न माध्यमों से लौटे थे| जिसमे 1 व्यक्ति कटकमसांडी के बरगड्डा, दूसरा व्यक्ति चुरचू के हरहद तथा तीसरा व्यक्ति चुरचू के आंगो के है जिनकी उम्र क्रमशः 57 वर्ष,46वर्ष एवं 47वर्ष है | उन्होंने बताया कि सभी तीन संक्रमित व्यक्ति सिलवार स्थित क़्वारन्टाइन सेंटर में भर्ती थे|
मौके पर उन्होंने बताया कि हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज में पूर्व से इलाजरत कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है | वहीं सिविल सर्जन व एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अबतक कुल 3380 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं तथा सक्रिय पाज़िटिव संख्या 55 है एवं 190 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है| अबतक कुल स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 58 है| जिसमे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 36 एवं आरोग्यम अस्पताल में 19 इलाजरत है|ट्रू नेट लैब,हज़ारीबाग़ में शनिवार को 25 टेस्ट किये जिसमे 23 सैंपल नेगेटिव मिले तथा 2 पॉजिटिव पाए गए जिसे पुनः जाँच हेतु रिम्स रांची भेज दिया गया है |
