हजारीबाग जिले में 26 नए कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 5 संक्रमित हुए नेगेटिव


उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि हजारीबाग जिले में शुक्रवार को 26 नए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि हुई है जो मुंबई और दिल्ली से विभिन्न माध्यमों से लौटे थे| उन्होंने बताया कि 26 संक्रमितों में 5 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है| मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट ने बताया की 23 मई को कोविड-19 जाँच हेतु भेजे गए सैंपलों का 5 जून को आये रिपोर्ट में एमजीएम,जमशेदपुर से 14 पॉजिटिव केस तथा रिम्स से 12 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है जिसमे एमजीएम जमशेदपुर से आये रिपोर्ट में 4 व्यक्तियो का क़्वारन्टाइन अवधि पूरी होने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आने पर एचएमसीएच में स्थापित ट्रूनेट लैब में जाँच कराने पर टाटीझरिआ के तीन तथा दारू प्रखंड के एक संक्रमित की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है| इसके बाद उन्हें फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से घर भेज दिया गया जबकि एक मरीज जिसका सैंपल जांच के लिए रांची रिम्स भेजा गया था उसकी भी रिपोर्ट नेगेटिव आई है,वहीं 23 मई को रिम्स भेजे गए 12 सैंपलों कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमें 7 व्यक्ति केरेडारी,तीन व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड तथा दो फॉरेस्ट इंस्टीट्यूट के क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती थे,जो मुंबई तथा दिल्ली से लौटे थे उन्होंने बताया कि केरेडारी से सात संक्रमितों में से चार व्यक्तियों की संक्रमण की पुष्टि कांटेक्ट ट्रेसिंग से हुई है इसलिए केरेडारी के बेलतु तथा बरकट्ठा के परवता में कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की जानकारी दी गई|
मौके पर उन्होंने बताया कि हज़ारीबाग़ मेडिकल कॉलेज में पूर्व से इलाजरत कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है | वहीं सिविल सर्जन व एचएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अबतक हज़ारीबाग़ से कुल 58 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को जा चुके है| अभी तक कुल 3380 सैंपल के टेस्ट किए जा चुके हैं जिनमें 2968 सैंपल कोरोना नेगेटिव मिले हैं तथा सक्रिय पाज़िटिव 52 है एवं 312 सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है| जिसमें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 33 एवं आरोग्यम अस्पताल में 19 इलाजरत है|
उपायुक्त ने लोगो से अपील की और कहा की जिले में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा इसलिए आमजन सतर्कता के साथ रहे और सरकार के निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन करे|