जयंत सिंहा फैंस क्लब ने शुक्रवार को डेमोटांड़ में प्रवासी मजदूरों को फूड पैकेट दिया। अध्यक्ष राजेश रंजन सिन्हा क्लने कहा की क्लब के संरक्षक सांसद जयंत सिन्हा के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है। और जब तक लॉक डाउन चलता रहेगा तब तक क्लब के सदस्यों के द्वारा राज्य मार्ग पर चल रहे फूड प्रवासी मजदूरों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा। वही शुक्रवार को डेमोटांड में प्रवासी मुंबई से पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर आदि स्थानों के लिए जा थे जिनकी हालत बहुत ही बेहाल अवस्था में थी। क्लब के सदस्यों ने उन्हें रोक कर सत्तू, फल, बिस्किट और पानी का बोतल दीया। सामग्री पाकर प्रवासियों ने सभी सदस्यों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। सदस्यों ने कहा की हम सब अपना मानव धर्म निभा रहे हैं। वितरण कार्यक्रम में महासचिव टोनी जैन, उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, संगठन सचिव सोनू गुप्ता एवं सदस्य अंकित अग्रवाल उपस्थित थे।