सदर विधायक मनीष जायसवाल के सकारात्मक प्रयास से जिला प्रशासन द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अवस्थित डेमोटांड़ में जिला प्रशासन द्वारा दाल- भात केंद्र का संचालन शुरू किया गया। यहां इसके संचालन की जवाबदेही मां लक्ष्मी स्वयं सहायता महिला समिति को सौंपा गया है। डेमोटांड स्थित शिव शक्ति सीमेंट फैक्ट्री के सामने संचालित इस केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद स्थानीय निवासी, श्रमिक और राहगीर प्रवासी श्रमिक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से संध्या 5 बजे तक चावल, दाल और सब्जी खाकर अपना पेट भर रहे हैं।