सदर विधायक मनीष जायसवाल लॉकडाउन के बीच निरंतर अपने जन सेवा में कायम है। सोमवार को प्रतिदिन की भांति अपने दिनचर्या की शुरुआत जनसेवा से करते हुए अपने विधायक कार्यालय अवस्थित नमो आहार केंद्र के माध्यम से करीब 500 जरूरतमंद भूखे लोगों के बीच चावल, दाल और सब्जी परोसा और उनका भूख मिटाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया ।
मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति भूखा ना रहे और कोई परिवार के सदस्य भूखे ना सो जाएं इसलिए मैं एक सजग जनप्रतिनिधि के नाते सक्रियता से लोगों के बीच सेवा भाव से जुटा हूं ।
