वैश्विक महामारी लॉकडाउन के दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा नमो आहार केंद्र के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के बीच निरंतर 57 वें दिन भोजन वितरण का कार्य स्थानीय झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय में जारी रखा गया। रविवार को विधायक श्री जायसवाल द्वारा यहां करीब 500 जरूरतमंद लोगों के बीच चावल, दाल और सब्जी का वितरण किया गया। वितरण के दौरान सोशल डिस्पेंसिंग का पूरा अनुपालन किया गया ।
मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की जरूरतमंद लोगों का भूख मिटाने का यह केंद्र हजारीबाग के लिए एक बड़ा आसरा बनकर उभरा है। लोग यहां ना सिर्फ अपना भूख- प्यास मिटा रहे हैं बल्कि अपना अपनत्व का भी पूरा एहसास कर रहे हैं ।
