प्रचंड गर्मी और तपती धूप के बावजूद सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपनी जनसेवा निरंतर जारी रखी है। शनिवार को निरंतर 56 वें दिन इन्होंने विधायक कार्यालय परिसर अवस्थित नमो आहार केंद्र भोजनालय के माध्यम से करीब 550 जरूरतमंद भूखे लोगों के बीच गरमा- गरम स्वादिष्ट पौष्टिकयुक्त खिचड़ी अपने हाथों से इनके थाली में परोसा और इनका भूख मिटाया। इस दौरान लोगों ने भी कतारबद्ध तरीके से पूरी तरह अनुशासन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर भोजन लिया और अपना पेट भरा ।
मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की कोरोना महामारी का यह दौर आपदा से कम नहीं है। इस विकट परिस्थिति में मैं अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भरसक प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा की मुसीबत की इस घड़ी में समाज के सभी वर्ग के संपन्न लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुरूप जरूरतमंदों की सेवा में सहयोग अवश्य करना चाहिए।
